Description
सम्मोहक और सुगम तरीके लिखी गई यह व्यापक पुस्तक उन 75 अतिमहत्वपूर्ण प्रश्नों का उत्तर प्रदान करती है जो बहुधा मसीहियों द्वारा पूछे जाते हैं। यह पुस्तक इस तथ्य को सामने लाती है कि एक उपाय है जिसके द्वारा हर कोई परमेश्वर के साथ जीवन-परिवर्तन का अनुभव प्राप्त कर सकता है। वह उपाय है - बाइबल का ज्ञान। इस पुस्तक "आपके प्रश्नों पर बाइबल क्या कहती है" में लेखक ने यह बताने का प्रयास किया है कि परमेश्वर की नवीनीकरण की सामर्थ आपके लिए "बाइबल" के द्वारा उपलब्ध है।
यह सत्य है कि आज हर मसीही जवान, स्त्रियां, पास्टर आदि कुछ ऐसी परिस्थितियों या प्रश्नों का सामना कर रहे हैं, जो उनके आत्मिक जीवन में एक बहुत बड़ी बाधा बने हुए हैं। परन्तु इस पुस्तक के अध्ययन से ऐसे मसीही एक नया आत्मिक अनुभव प्राप्त कर सकते हैं।
इस पुस्तक का उद्देश्य केवल यह बताना है कि परमेश्वर का मार्गदर्शन मसीहियों के लिए "बाइबल" के रूप में हमेशा उपलब्ध है।
इस पुस्तक में आप यह जानने पाएंगे कि -
क्या एक विश्वासी अंतर्जातीय विवाह कर सकता है?
क्या मसीही जवान डेटिंग कर सकते हैं?
क्या मसीही सूअर का मांस खा सकते हैं?
क्या स्त्रियों को वासनापूर्ण दृष्टि से देखना पाप है?
Publisher: Prophecy Publications Inc. (2011, 2017, 2024)
Language: Hindi
Paperback: 216 Pages
Item Weight: 288 g
Dimensions:13.97 x 2.20 x 21.59 cm
Country of Origin: India